main page

जंगली सूअर शिकार मामले में फंसे सैफ अली खान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Updated 10 June, 2018 05:31:44 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रर सैफ अली खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सैफ अभी काला हिरण शिकार मामले से बरी हुए थे कि अब जंगली सूअर के शिकार मामले में फंस गए हैं। इंटरपोल से नोटिस जारी होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान का बयान दर्ज कर लिया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रर सैफ अली खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सैफ अभी काला हिरण शिकार मामले से बरी हुए थे कि अब जंगली सूअर के शिकार मामले में फंस गए हैं। इंटरपोल से नोटिस जारी होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान का बयान दर्ज कर लिया है।

 

Bollywood Tadka

 

खबरों के मुताबिक बुल्गारिया सरकार ने हाल ही में इंटरपोल को एक जंगली सूअर शिकार मामले में सैफ का बयान लेने के लिए कहा। सैफ का बयान एक गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि बुल्‍गारिया पुलिस ने उस एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने सैफ के लिए जंगली सूअर का शिकार किया था। शिकार करने के लिए जरूरी लाइसेंस और परमिट नहीं लिया गया था। बुल्गारिया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसमें सैफ को गवाह बनाया गया है।

 

Bollywood Tadka

 

 

:

saif ali khanwild boarhunting case

loading...