बॉलीवुड के पावर कपल, करीना कपूर और सैफ अली खान ने बुधवार को अपनी 7 वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों 16 अक्टूबर, 2012 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी का इवेंट मुंबई के होटल ताज महल में रखा गया था
17 Oct, 2019 02:48 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल, करीना कपूर और सैफ अली खान ने बुधवार को अपनी 7 वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों 16 अक्टूबर, 2012 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी का इवेंट मुंबई के होटल ताज महल में रखा गया था। करीना एक हिंदू परिवार से हैं जबकि सैफ एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
Saif Kareena Marriage Anniversary
एनिवर्सरी की इस फैमिली पार्टी में करिश्मा कपूर, कुणाल केमू, सोहा अली खान और कई अन्य लोग भी मौजूद थे, दोस्तों और परिवार के कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में एक साथ पार्टी की।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 'LOC कारगिल', 'टशन', 'ओमकारा', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इस कपल ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी और 20 दिसंबर, 2016 को अपने बेटे तैमूर का वेलकम किया।
Karishma Kapoor Images
वर्कफ़्रंट पर, एक्ट्रेस अगली बार अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'गुड न्यूज' में दिखाई देगी। इरफान खान और करण जौहर के पीरियड ड्रामा 'तख्त' के साथ उनके पास 'अंग्रेजी मीडियम' भी है। करीना ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' को भी साइन किया है, जो टॉम हैंक्स के 1994 के क्लासिक फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है।
वहीं सैफ अली खान को आखिरी बार वेब-सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीज़न में देखा गया था। वह इसके बाद 'लाल कप्तान' में नजर आएंगे। उनके पास 'जवानी जानेमन', 'दिल बेचारा', 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'भूत पुलिस' भी है।