दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बेगम साहिबा और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया था। ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया था। एक वे
01 Sep, 2021 01:18 PMमुंबई: दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बेगम साहिबा और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया था। ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया था। एक वेबसाइट की रिपोर्ट जानकारी के अनुसार तबियत में सुधार ना होने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है।
पति के निधन के बाद खुद को किया अकेला
दो महीने पहले 7 जुलाई को पति दिलीप कुमार की मौत से सायरा बानो बुरी तरह टूट गई हैं। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक सायरा बानो पति दिलीप कुमार के गम में अपने आपको बिलकुल अकेला कर लिया है। वह ना किसी से कुछ बोलती हैं, ना किसी से मिलती हैं। सारी दुनिया को भूलाकर उन्होंने दिलीप साहब की यादों को ही अपनी पूरी दुनिया बना ली है।
'भगवान ने मुझसे मेरे जीने की वजह छीन ली'
सारा बानो ने अपने साहब के निधन पर कहा था- 'भगवान ने मुझसे मेरे जीने की वजह छीन ली। साहब के बिना तो मैं किसी भी चीज के बारे में नहीं सोच पाऊंगी।'
बता दें कि सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में फिल्म जंगली से की थी। इसके बाद वह पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, जमीर जैसी फिल्मों में नजर आईं। सायरा बानो महज आठ साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं। सायरा बानो ने इसी उम्र में ये तय कर लिया था कि वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती हैं। दिलीप कुमार से वह 22 साल छोटी थीं। दिलीप कुमार के आखिरी समय तक सायरा बानो ने उनका साए की तरह साथ निभाया।