डस्ट्री में कई महिलाओं द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने के एक साल से अधिक समय बाद, एक्टर-फिल्म प्रोड्यूसर साजिद खान आरोपों के बाद पहली बार पोज देने के लिए सामने आए। साजिद पिछले एक साल से अधिक समय से मीडिया की चकाचौंध से दूर रह रहे हैं।
10 Sep, 2019 07:09 PMबॉलीवुड तड़का टीम। इंडस्ट्री में कई महिलाओं द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने के एक साल से अधिक समय बाद, एक्टर-फिल्म प्रोड्यूसर साजिद खान आरोपों के बाद पहली बार पोज देने के लिए सामने आए। साजिद पिछले एक साल से अधिक समय से मीडिया की चकाचौंध से दूर रह रहे हैं। हालांकि, कल रात, वह शटरबग्स के लिए मुस्कुराए और पैपराजी ने उनको क्लिक किया।
साजिद अपने फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के साथ कल शाम मुंबई स्पॉट हुए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही बॉलीवुड फोटोग्राफर्स ने पूरे ग्रुप को क्लिक करना शुरू कर दिया।
साजिद ने अकेले भी तस्वीरें क्लिक कराई और कैमरों के लिए मुस्कुराए।
आउटिंग में उनके साथ उनकी बहन फराह खान, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और निर्देशक पुनीत मल्होत्रा शामिल थे।
फराह खान अपने भाई साजिद खान और अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर सानिया मिर्जा और पुनीत मल्होत्रा के साथ सोमवार को एक शानदार डिनर के लिए बाहर निकली।
कैमरे के सामने आने पर, फराह, साजिद, सानिया और पुनीत ने ख़ुशी से उनके लिए पोज़ दिया।