main page

सलमान की सुरक्षा को लेकर पिता सलीम खान ने दिया बयान, बोले-धमकियों की नहीं बल्कि इस बात की है चिंता

Updated 13 June, 2018 05:43:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश की खबरें बहुत चर्चा में हैं। इसी के चलते गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं परिवार वाले सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश की खबरें बहुत चर्चा में हैं। इसी के चलते गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं परिवार वाले सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। 

Bollywood Tadka

हाल ही में सलमान के पिता सलीम ने एक बयान दिया है कि 'सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जोकि एक अच्छी टीम है। परिवार के लिए चिंता सलमान को मिल रही धमकियों की नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर है, जिसकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। हमें मुंबई पुलिस पर विश्वास है कि वो अपना काम बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि 'इन खबरों के चलते उनके रोजमर्रा के कामोे पर फर्क जरुर पड़ा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर जान से मारने की साजिश को हरियाणा पुलिस ने पर्दाफाश किया था। इस हमले को अंजाम देने की योजना बनाने वाले शूटर संपत को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि इसके बावजूद हरियाणा पुलिस ने साफ किया कि अभी सलमान पर से खतरा टला नहीं हैं क्योंकि संपत के तीन सहयोगी फरार है और उनकी लोकेशन पुलिस को अभी तक पता नहीं लग पाई है। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस से मुंबई पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। 

Bollywood Tadka

दरअसल, संपत की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पुलिस ने बताया था कि संपत सलमान को मारने की योजना के काफी करीब तक जा चुका था और वो सलमान के हर पल हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए था। इतना ही नहीं संपत ने सलमान के घर तक की रेकी कर ली थी। अब पुलिस के सामने इस वक्त संपत के तीन सहयोगियों को धरपकड़ने की चुनौती है।

:

Salman khansaleem khanthreatgangsters

loading...