अपनी दबंगई के लिए मशहूर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के प्यार के चर्चे एक समय काफी पॉपुलर थे। हालांकि दोनों के बीच में कुछ मनमुटाव के बाद दोनों अलग हो गए। अब फिलहाल दोनों को साथ देखा जाता है।
27 Jan, 2020 12:21 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। अपनी दबंगई के लिए मशहूर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के प्यार के चर्चे एक समय काफी पॉपुलर थे। हालांकि दोनों के बीच में कुछ मनमुटाव के बाद दोनों अलग हो गए। अब फिलहाल दोनों को साथ देखा जाता है। दोनों में काफी गहरी दोस्ती है और दोनों बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। ऑन-स्क्रीन तो दोनों कमाल करते ही हैं, साथ ही ऑफ-स्क्रीन भी दोनों काफी अच्छे दिखते हैं।
दोनों स्टार्स कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ पॉपुलर शो 'उमंग 2020' में नज़र आने वाले हैं। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में सलमान हमेशा की तरह मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से पूछा कि "कई लड़कियों आप को बहुत पसंद करती हैं, सोशल मीडिया पर आपको मैसेज भी भेजती हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपको किसी लड़की ने मैसेज किया हो और आपने उसकी प्रोफाइल में जूम करके उसकी फोटो देखी हो।" सलमान ने जवाब देते हुए कहा, "नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं किया है लेकिन मैं कैटरीना की सभी तस्वीरों को ज़ूम करके देखता हूं।"
इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। कैटरीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इस वीडियो में सलमान को डांस परफॉर्म करते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में, वह अपनी फिल्म 'दबंग 3' के पॉपुलर गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन भी हैं, जिनकी एंट्री वीडियो के लास्ट में होती है। वह अपनी नई फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।