main page

सलमान-दिशा पटानी के स्लो मोशन गाने पर सिनेमाहाल में नाचने लगे लोग, फैंस बोले- 'नालासुपारा का थिएटर लगता है'

Updated 08 June, 2019 01:56:29 AM

सलमान खान की फिल्म भारत लोगों के दिलों पर राज़ करती नज़र आ रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है। ईद के दिन रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ''भारत'' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने...

मुंबईः सलमान खान की फिल्म भारत लोगों के दिलों पर राज़ करती नज़र आ रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है। ईद के दिन रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने फैंस और दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। फिल्म  'भारत' का 'स्लो मोशन' सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Bollywood Tadka
बता दें सलमान खान और दिशा पटानी के गाने 'स्लो मोशन' के रिलीज होने के बाद से ही सलमान खान  के फैंस की 'भारत' के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पर्दे पर सलमान खान और दिशा पटानी को देखते हुए उनके फैंस मस्ती में नाचने लगते हैं। इस वीडियो को दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏❤️ #bharat#slowmotion

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on Jun 6, 2019 at 2:40am PDT

लोगों ने मस्ती करते हुए इस पर तरह तरह के कॉमेंट किए है। एक फेन ने तो ये तक बोल दिया कि 'नालासुपारा का थिएटर लगता है'। फिल्म में दिशा का रोल बहुत छोटा है लेकिन फिल्म में उनकी एंट्री बड़ी धमाकेदार है। दिशा बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्म में उनकी एंट्री पर दर्शक झूमते और ताली बजाते नजर आए। इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दिशा पाटनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

 

: Pawan Insha

salman khandisha patanidishabharatbollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood masalabollywood updatesbollywood khabar

loading...