एक्टर सलमान खान की फिल्म ''कभी ईद कभी दीवाली'' घोषणा के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली है। हाल ही में पूजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस सलमान का लकी ब्रेसलेट पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है।
14 May, 2022 12:05 PMमुंबई. एक्टर सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' घोषणा के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली है। हाल ही में पूजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस सलमान का लकी ब्रेसलेट पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है।
तस्वीर में पूजा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस सलमान खान का लकी ब्रेसलेट फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए पूजा ने लिखा- 'शूट शुरू हो चुका है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
वहीं सलमान ने भी 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने फिल्म के सेट से तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में सलमान ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने मैचिंग जैकेट कैरी की हुई है। सलमान लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने हाथ में रोड पकड़ी हुई है और खतरनाक स्टाइल में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। सलमान का ये स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें 'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान और पूजा के अलावा आयुष शर्मा और एक्टर जहीर इकबाल भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म से शहनाज गिल भी डेब्यू करेगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है।