main page

Video: भाई वाजिद को याद कर इमोशनल हुए साजिद, सलमान और सोहेल ने यूं बनाया कंपोजर की बर्थ एनिवर्सरी को स्पेशल

Updated 07 October, 2020 04:22:34 PM

इंडस्ट्री की सबसे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद  की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है।  4 महीने पहले वाजिद खान ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। वाजिद खान ने 31 मई की रात को मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।

मुंबई: इंडस्ट्री की सबसे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद  की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है।  4 महीने पहले वाजिद खान ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। वाजिद खान ने 31 मई की रात को मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।

Bollywood Tadka

ऐसे में आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर वाजिद के भाई साजिद खान, एक्टर सलमान खानऔर सोहल खान ने उन्होंने शानदार तरीके से याद किया। सभी ने वाजिद खान के लिए केक भी काटा। इस सेलिब्रेशन की वीडियो साजिद खान ने अपने इंस्टा पर शेयर किया। सामने आए वीडियो में सलमान, सोहेल और साजिद वाजिद के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके बाद तीनों मिलकर केक काटते हैं और एक-दूसरे को केक खिलाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-'हैप्पी बर्थडे वाजिद। महान म्यूजिशियन, माइंड-ब्लोइंग इंसान और डियरेस्ट भाई। हम तुम्हें याद करते हैं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि साजिद-वाजिद सलमान खान के पसंदीदा संगीतकार रहे हैं। वाजिद सलमान खान के काफी क्लोज थे। साजिद-वाजिद ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू किया था। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। दबंग सीरिज के सभी गाने साजिद वाजिद ने बनाए थे। लॉकडाउन में रिलीज हुए सलमान खान के गाने- प्यार करोना और भाई भाई का म्यूजिक भी साजिद वाजिद ने ही दिया था। इतना ही नहीं सलमान की फिल्म राधे में साजिद वाजिद के 2 गाने होंगे। 

 

: Smita Sharma

salman khansohail khansajid khanrememberwajid khanbirth anniversaryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...