बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। वह कई मौकों पर लोगों की मदद करते नजर आए हैं।हाल ही में एक बार सलमान खान की दरियालदिली देखने को मिली।दरअसल, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस जंग से लड़ने के लिए भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से भारत ब
30 Mar, 2020 10:38 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। वह कई मौकों पर लोगों की मदद करते नजर आए हैं। हाल ही में एक बार सलमान खान की दरियालदिली देखने को मिली।दरअसल, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस जंग से लड़ने के लिए भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से भारत बहुत मुश्किल दिनों से गुजर रहा है। कोरोना वायरस ने भारत की अर्थव्यवस्था को रोककर रख दिया है। लाॅकडाउन की वजह से देश में लाखों मजदूर पलायन कर अपने घर और गावों की तरफ रुख कर रहे हैं।
इन मजदूरों की मदद के लिए कई बाॅलीवुड स्टार्स आगे हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। हालांकि सलमान ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। इस खबर की पुष्टि करते हुए FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने एक वेबसाइट में की है।
उन्होंने कहा-"सलमान खान फिल्म्स की सीईओ शमीरा नाम्बियार ने चंद दिनों पहले दिहाड़ी मजदूरों की मदद को लेकर फेडरेशन को फोन किया था। मैंने उन्हें बताया कि यूं तो फेडरेशन कर साथ विभिन्न विधाओं से संबंधित पांच लाख वर्कर जुड़े हुए हैं, मगर दिहाड़ी मजदूरों की संख्या तकरीबन 25000 है। इसके बाद हमें तीन दिन बाद फिर से फोन आया और उन्होंने 25000 दिहाड़ी मज़दूरों के बैंक खातों को लेकर जानकारी मांगी, जो हमने उन्हें भेज दी है।'देश में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा 979 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।