main page

सलमान खान की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' को इन भाषाओं में किया गया था डब!

Updated 18 April, 2020 03:52:41 PM

सलमान खान की डेब्यू फिल्म ''मैंने प्यार किया'' तो हर किसी को याद ही होगी लेकिन क्या आपको पता है कि कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म को एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में डब किया गया था...

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म के साथ न केवल भारत में बल्कि सीमाओं के पार भी सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था।


सलमान खान के चार्म ने वर्ष 1989 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के साथ दर्शकों के दिलों पर जीत हासिल कर ली थी। ​​इस फिल्म के साथ सलमान और भाग्यश्री ने अपना डेब्यू किया था और यह उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।


इसे और भी महत्वपूर्ण और विशेष बनाते हुए, फिल्म को अंग्रेजी भाषा में डब किया गया और जिसका नाम 'वेन लव कॉल्स' रखा गया था और यह विदेशों में भी बड़ी हिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं, फिल्म कैरिबियन में विजयी रही थी और उस साल गुयाना और त्रिनिदाद और टोबैगो में बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का दबदबा देखने मिला था। अन्य भाषाओं में सफल होने की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए, फिल्म को स्पेनिश में भी डब किया गया था जिसे 'ते अमो' नाम दिया गया था और यह फिल्म लीमा, पेरू में 10 सप्ताह तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए हुए थी। तेलुगु में, इसका शीर्षक 'प्रेमा पावुरालु' रखा गया था। इसके अलावा, इसे देश भर में कई अन्य भाषाओं में डब किया गया था।


फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान को रातों-रात एक सेंसेशन बना दिया, जहां एक तरफ युवाओं ने उनके स्टाइल को फॉलो किया और वहीं दूसरी तरफ दर्शकों द्वारा सलमान पर प्यार बरसाया गया था। उनके प्रशंसकों के बीच उनकी मांग और प्यार, तभी से चरम पर है।


अपने डेब्यू के बाद, अभिनेता को जिस तरह की शुरुआत और सराहना मिली थी, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि सलमान की फिल्मों को डबिंग के साथ, विविध भाषाओं में रिलीज किया जाता है।


हाल ही में, सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी डेब्यू फिल्म की एक झलक साझा की है लेकिन अभिनेता ने हालिया महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे एक दिलचस्प ट्विस्ट दे दिया है। उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से एक सीक्वेंस को 'तब बनाम अब' के रूप में फिर से दोहराया है और जिसमें कोरोनो वायरस के डर को एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ साझा किया गया है। सलमान लिखते हैं- 

Bollywood Tadka

: Chandan

Salman Khansalman khan debut filmmaine pyaar kiyaसलमान खानमैंने प्यार किया

loading...