काले हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान खान को शनिवार की शाम जोधपुर सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। 48 घंटे जेल में रहने के बाद शनिवार रात मुंबई लौटे। हाल ही में सलमान ''रेस-3'' में उनके को-स्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी अटेंड करने पहुंचे। इस पार्टी में बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडि
09 Apr, 2018 03:02 PMमुंबई: काले हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान खान को शनिवार की शाम जोधपुर सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। 48 घंटे जेल में रहने के बाद सलमान रात को मुंबई लौटे।
हाल ही में सलमान 'रेस-3' में उनके को-स्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी अटेंड करने पहुंचे। इस पार्टी में बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख के अलावा कई सेलेब्स देखे गए।
इस पार्टी से सलमान के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल और तीन अन्य करीबी दोस्तों की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट कार में बैठे हुए नजर आ रही है।
साकिब की बर्थडे पार्टी में सुनील शेट्टी बेटी अथिया के साथ पहुंचे। पार्टी अटेंड करने के बाद सलमान कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ एक कार में घर लौटे।
बता दें कि सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में दोषी बताते हुए जोधपुर की एक अदालत ने पांच साल की सजा के साथ उनके ऊपर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया था।