main page

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम की बदतमीजी पर भड़के सलमान, रश्मि के लिए खोले घर के दरवाजे

Updated 04 January, 2020 02:09:20 PM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस'' का सीजन 13 शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं। शो टीआरपी रेटिंग में टाॅप पर है। कंटेस्टेंट के बीच विवाद हो या नोक-झोंक, फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं शो के मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप भी काफी चर्चा में हैं।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 13 शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं।  शो टीआरपी रेटिंग में टाॅप पर है। कंटेस्टेंट के बीच विवाद हो या नोक-झोंक, फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं शो के मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप भी काफी चर्चा में हैं। यही नहीं खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान ने जब सिद्धार्थ को फटकार लगाई तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन अब जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें सिदार्थ को लेकर सलमान ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है।

Bollywood Tadka

हाल ही में वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान सभी घरवालों पर भड़कते नजर आएंगे। वीडियो की शुरुआत में सलमान सबसे पहले आसिम से कहते हैं कि 'आपने शुक्ला के पिता को क्राई बेबी क्यों बुलाया?आप जानते हैं शुक्ला के पिता कहां हैं?'

Bollywood Tadka

इस पर आसिम कहते हैं, 'जी हां।' सलमान कहते हैं- 'कहां हैं?' आगे आसिम ने कहा कि 'वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।' आसिम पर गुस्सा निकालते हुए सलमान कहते हैं-'तब आपने ये क्यों कहा, इस वक्त आप सबसे खराब लग रहे हैं।'

Bollywood Tadka

वहीं आसिम के बाद सलमान सिद्धार्थ को कहते हैं-' और शुक्ला आप गुस्से में सारी हदें पार कर देते हो। गुस्से में आपका असल व्यक्तित्व बाहर आता है।' इतना ही नहीं सलमान रश्मि देसाई को भी आड़े हाथ लेते हैं। सलमान कहते हैं रश्मि आप कैमरामैन पर ताने मार रही हैं।

Bollywood Tadka

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको नीचा दिखा रहे हैं, शो में आपको निगेटिव दिखाया जा रहा है, मैं आपसे कह रहा हूं गेट खुलवा देता हूं आप जा सकती हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं- 'बिग बॉस दरवाजा खोलो।' प्रोमो में सलमान घरवालों से काफी खफा दिखाईं दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा आज शो में अजय देवगन और काजोल भी आएंगे। अजय और काजोल शो में फिल्म 'तानाजी' का प्रमोशन करेंगे। इस दौरान सलमान दोनों से मजेदार टास्क भी करवाते हैं। 

Bollywood Tadka

शेफाली बग्गा हुईं घर से बेघर

इस हफ्ते होने वाले इविक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।  कहा जा रहा है कि इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हो जाएंगी। द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, शेफाली बग्गा बेघर हो चुकी हैं और शनिवार या फिर रविवार के वीकेंड का वार में इसे टेलिकास्ट किया जाएगा। बता दें कि शेफाली पहले भीघर से बेघर हुई थीं, लेकिन कुठ समय बाद वह  वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री हुई थी।
 

 

 

: Smita Sharma

salman khanlashes outasim riyazsidharth shuklarashami desaibigg boss 13weekend ka vaarajay devgnkajolshefali baggaShehnaz Kaur GillLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...