main page

सलमान खान का फैंस को तोहफा, रिलीज किया अपने नए गाने 'डांस विद मी' का टीजर

Updated 28 January, 2022 04:11:13 PM

एक्टर सलमान खान अपना नया गाना ''डांस विद मी'' लेकर आ रहे हैं। एक्टर ने गाने का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के लॉन्च की घोषणा की है। एक्टर के गाने के टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

मुंबई. एक्टर सलमान खान अपना नया गाना 'डांस विद मी' लेकर आ रहे हैं। एक्टर ने गाने का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के लॉन्च की घोषणा की है। एक्टर के गाने के टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
वीडियो में सलमान काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर गाते हुए और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर को देखने के बाद गाने को लेकर फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें 'डांस विद मी' को सलमान ने आवाज दी है। संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इससे पहले सलमान मैं हू हीरो तेरा, जग घूमया, बेबी को बेस पसंद है और हैंगओवर जैसे कई गाने गा चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

salman khannew song dance with meteaser releaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...