main page

दुखदः एक और मशहूर फिल्मी सितारे ने दुनिया से कहा अलविदा, सलमान की ऑन स्क्रीन दादी शशिकला का निधन

Updated 04 April, 2021 04:27:14 PM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मुझसे शादी करोगी फिल्म की एक्ट्रेस शशिकला ओम प्रकाश सहगल का रविवार को निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शशिकला के निधन की जानकारी लेखिका किरण कोट्रियाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। हालांकि उनके उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

बॉलीवुड तड़का टीम . फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मुझसे शादी करोगी फिल्म की एक्ट्रेस शशिकला ओम प्रकाश सहगल का रविवार को निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Bollywood Tadka

 

शशिकला के निधन की जानकारी लेखिका किरण कोट्रियाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। हालांकि उनके उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Bollywood Tadka

 

बता दें शशिकला का जन्म सोलापुर में एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के सहारे के लिए बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शशिकला ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

Bollywood Tadka

 

फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी दादी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने कभी खुशी कभी गम और तीन बत्ती चार रास्ता (1953) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह सोनपरी और जीना इसी नाम का है जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी थीं।
 

Content Writer: suman prajapati

salman khanscreen grandmotherShashikalapasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...