main page

Throwback Video: सलमान की चहेती कंटेस्टेंट थीं शहनाज गिल,'वीकेंड के वार' में 'पंजाब की कैटरीना' संग शेयर करते थे क्यूट बाॅन्ड

Updated 24 May, 2020 11:40:28 AM

पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल ''बिग बाॅस 13'' की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थीं। शो में उनके चुलबुलेपन और क्यूटनेचर को फैंस ने काफी पसंद किया। शहनाज शो की शुरुआत से ही सलमान खान की फेवरेट थीं। वीकेंड के वार में अक्सर सलमान को ''पंजाब की कैटरीना'' के साथ क्यूट बाॅन्डिंग शेयर करते देखा गया है। सलमान को कई बार शहनाज को उनकी लाइफ को लेकर अच्छी बातें सिखाते देखा गया है।

मुंबई: पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल 'बिग बाॅस 13' की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थीं। शो में उनके चुलबुलेपन और क्यूटनेचर को फैंस ने काफी पसंद किया। शहनाज शो की शुरुआत से ही सलमान खान की फेवरेट थीं। वीकेंड के वार में अक्सर सलमान को 'पंजाब की कैटरीना' के साथ क्यूट बाॅन्डिंग शेयर करते देखा गया है। सलमान को कई बार शहनाज को उनकी लाइफ को लेकर अच्छी बातें सिखाते देखा गया है। 

Bollywood Tadka

उन्हें कई बार शहनाज के लिए स्टैंड लिए देखा गया है। फिर चाहे सलमान का शहनाज की कैप्टेंसी में घर के अंदर जाकर काम करना हो। इतना ही नहीं सलमान कई बार शहनाज संग प्रैंक भी कर चुके हैं। हाल ही में शहनाज और सलमान की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

इसमें शो से जुड़े कई सीनस को इकट्ठे करके वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो में शहनाज के प्रति सलमान की केयर साफ दिख रही है। सलमान और शहनाज का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो बिग बाॅस से निकलने के बाद शहनाज कर्लस टीवी के स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे में नजर आईं थीं। इस शो में वह अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही थीं। इसके अलावा शहनाज का एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा में नजर आईं थीं। साॅन्ग में इन दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा शहनाज जस्सी गिल के साॅन्ग कह गई साॅरी में दिखाई दीं।  
 

: Smita Sharma

salman khansharecute bondpunjab ki katrinashehnaz gillbigg bossSidNaazBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...