एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है।
21 Jan, 2022 09:22 AMमुंबई. एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है।

तस्वीर में सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और सिर पर गमछा बांधा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 'मैं विज्ञापन और ट्रेलर आदि पोस्ट करता हूं... अपने ही ब्रांड है न... समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं आपको देख रहा हूं, मैं आपको सुन रहा हूं। आज एक पोस्ट कल एक टीजर।' सलमान के कैप्शन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है आखिर वह कहना क्या चाह रहे हैं। कुछ फैंस ने कयास लगाया कि शायद वह फिल्म 'टाइगर 3' के टीजर की बात कर रहे हैं।

काम की बात करें तो सलमान को आखिरी बार 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे।
