एक्टर सलमान खान का विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 14'' बहुतही टीवी पर दस्तक देने वाला है।बीते कुछ समय से लगातार ''बिग बॉस 14'' के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी खबरें लोगों के उत्साहत को और बढ़ा रहीं हैं। इसी बीच ''बिग बॉस 14'' के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
09 Aug, 2020 10:36 AMमुंबई: एक्टर सलमान खान का विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' बहुतही टीवी पर दस्तक देने वाला है।बीते कुछ समय से लगातार 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी खबरें लोगों के उत्साहत को और बढ़ा रहीं हैं। इसी बीच 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में सलमान अपने पनवेल के फॉर्महाउस पर खेती करते नजर आ रहे हैं। खेतों में काम करते हुए सलमान खान कह रहे हैं कि, 'लॉकडाउन की वजह सो लोगों की नॉर्मल जिंदगी पर स्पीडब्रेक लग गया है। तभी तो मैं भी खेतों चावल और गेहूं उगाने के लिए ट्रैक्टर चला रहा हूं लेकिन अब सीन पलटने वाला है।'
रियालिटी शो का नया नाम
इसके साथ ही 'बिग बॉस 14'के मेकर्स ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि सलमान के इस रियालिटी शो का नाम बदल दिया है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। मेकर्स ने शो को 'बिग बॉस 2020' टाइटल दिया है। इस प्रोमो देखकर फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि, 20 सितंबर को 'बिग बॉस 2020' का प्रीमियर होने वाला है।
लेकिन अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। खबरें हैं निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, विवियन डिसैना, सुगंधा मिश्रा, जय सोनी, अविनाश मुखर्जी और शिरीन मिर्जा जैसे कई स्टार्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।