बॉलीवुड के ''दबंग खान'' यानि एक्टर सलमान खान आज (27 दिसंबर) को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही सलमान का बर्थडे आज है लेकिन इसका जश्न 26 दिसंबर की रात से शुरु हो गया है।देर रात एक्टर ने मुंबई से दूर अपने पनवेल फार्महाउस में जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्टर ने अपनी भांजी आयत का भी बर्थडे मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हुए थे। इसी बीच अब सलमान का नया वीडियो सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में सलमानसफारी गाड़ी में बैठे
27 Dec, 2021 01:02 PMमुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि एक्टर सलमान खान आज (27 दिसंबर) को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही सलमान का बर्थडे आज है लेकिन इसका जश्न 26 दिसंबर की रात से शुरु हो गया है।
देर रात एक्टर ने मुंबई से दूर अपने पनवेल फार्महाउस में जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्टर ने अपनी भांजी आयत का भी बर्थडे मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हुए थे।
इसी बीच अब सलमान का नया वीडियो सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में सलमान सफारी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ सिगरेट पीते दिखाई दे रहे है।
वीडियो में उनके साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि सलमान एक के बाद एक कश लगाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सलमान खान का सिगरेट पीने वाला वीडियो खूब चर्चा में है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। दो साल पहले भी उनका वीडियो सामने आया है।
साल 2019 में सलमान खान की बहन अर्पिता ने गणपति का विर्सजन किया था पूरा परिवार इस मौके पर साथ नजर आया था। इस मौके पर खूब डांस किया था। इसी सेलिब्रेशन के दौरान एक्टर सभी घरवालों से दूर एक कौने में सिगरेट पीते नजर आए थे।
बता दें एक्टर के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सलमान खान के साथ एक बड़ा हादसा हुआ जिसमे वो बाल बाल बचें। खबर आई थी कि सलमान को सांप ने ने काट लिया था। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब एक्टर ने खुद इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया सांप ने उन्हें एक नहीं बल्कि 3 बार काटा था।
सलमान ने कहा- 'एक सांप में फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंसा। वो एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं। ' काम की बात करें सलमान कैटरीना के साथ टाइगर 3, पूजा हेगड़े के साथ कभी ईद कभी दीवाली और जैकलीन फर्नांडीज के साथ किक 2 में नजर आएंगे।