main page

THROW BACK: सलमान से लेकर गोविंदा तक स्टार्स सालों से करते आ रहे हैं गणपति की पूजा, परिवार संग करते हैं पूरी मस्ती

Updated 22 August, 2020 01:49:57 PM

आज गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार हैं। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से लोग घर पर रह कर ही इस त्योहार को सेलीब्रट कर रहे हैं। इस दिन गणपति बप्पा को घर लाया जाता है और 10 दिन तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। फिर उनका जल विसर्जन किया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को सालों से मना रहे हैं।

मुंबई. आज गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार हैं। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से लोग घर पर रह कर ही इस त्योहार को सेलीब्रट कर रहे हैं। इस दिन गणपति बप्पा को घर लाया जाता है और 10 दिन तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। फिर उनका जल विसर्जन किया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को सालों से मना रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन से स्टार्स इस त्योहार को सालों से मना रहे हैं---

Bollywood Tadka
रानी मुखर्जी पिछले 12 सालों से गणपति की पूजा कर रही हैं। अपनी हर फिल्म की सफलता का श्रेय वे गणपति बप्पा को देती हैं।

Bollywood Tadka
कपूर परिवार के लिए भी गणेश चतुर्थी बेहद खास होता है। हर साल आरके स्टूडियो में कपूर फैमिली का गणेशोत्सव होता था। पिछले साल आरके स्टूडियो बिकने के बाद सात दशकों से जारी परंपरा को खत्म हो गई है।

Bollywood Tadka
एकता कपूर की भक्त‍ि-आस्था में बहुत विश्वास रखती हैं। उनके घर में एक्टर जितेंद्र, तुषार कपूर भी भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं।  हर साल जितेंद्र का पूरा परिवार गणपति बप्पा की धूमधाम से पूजा करता है।

Bollywood Tadka
विवेक ओबेरॉय के घर गणपति बप्पा की बहुत की जाती है। 2007 में फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के पहले विवेक की सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थी, लेक‍िन 2007 के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। उसके बाद उनकी फिल्में लगातार हिट होती गईं। विवेक अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट गणपति बप्पा को देते हैं। उनका मानना है, भगवान गणेश की कृपा से उनकी जिंदगी में शांति और समृद्धि है।

Bollywood Tadka
सलमान खान के घर हर साल भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है। सलमान की बहन अर्पिता खान पूरे परिवार के साथ मिलकर हर साल गैलेक्सी अपार्टमेंट में बप्पा की पूजा करते हैं। पिछले साल पूरे खान परिवार ने जोश और उत्सा के साथ इस त्योहार को मनाया था। सलमान ने गणपति विर्सजन के दौरान देसी अंदाज में डांस किया।

Bollywood Tadka
श‍िल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर भी हर साल गणेश चतुर्थी का बड़ा सेलिब्रेशन होता है। उनके घर गणपति बप्पा की पूजा पूरी फैमिली मिलकर करती है।

Bollywood Tadka
गोविंदा भी हर साल गणेश भगवान की मूर्ति घर पर लाते हैं। गोविंदा इस त्योहार को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं, इस पूजा में उनके करीबी ही शामिल होते हैं।

: Smita Sharma

salman khan to govinda bollywoodstarscelebrationganesh chaturthiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...