गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। गणेश चतुर्थी के त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार का साल भर इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सलमान खान का गणेश चतुर्थी की पूजा हर साल सुर्खियों में रहती है। शिल्पा गणपति की मूर्ति अपने घर पर ले आई है। वहीं सलमान को लेकर खबर सामने आई है कि इस बार गणपति उत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे।
09 Sep, 2021 11:28 AMमुंबई. गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। गणेश चतुर्थी के त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार का साल भर इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सलमान खान का गणेश चतुर्थी की पूजा हर साल सुर्खियों में रहती है। शिल्पा गणपति की मूर्ति अपने घर पर ले आई है। वहीं सलमान को लेकर खबर सामने आई है कि इस बार गणपति उत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे।
दरअसल, सलमान इन दिनों अस्ट्रिया में है। एक्टर फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी सलमान की फैमिली भगवान गणेश को डेढ़ दिन के लिए घर में स्थापित करेंगी लेकिन सलमान इस पूजा का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि सलमान फिल्म की शूटिंग बायो बबल के अंतर्गत कर रहे हैं।
बता दें सलमान फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग रूस, तुर्की और ऑस्ट्रिया में कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।