main page

सलमान खान को हुआ डेंगू, राजू श्रीवास्तव के निधन को एक महीना पूरा होने पर भावुक हुईं पत्नी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 23 October, 2022 07:17:37 AM

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड के भाईजान को डेंगू हो गया है। बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कैंसिल कर दी है। वहीं 'झलक दिखला जा 10' की  प्रैक्टिस के दौरान रुबीना की गर्दन पर चोट लग गई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड के भाईजान को डेंगू हो गया है। बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कैंसिल कर दी है। वहीं 'झलक दिखला जा 10' की  प्रैक्टिस के दौरान रुबीना की गर्दन पर चोट लग गई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं। तो एक तरफ मशहूर कॉमेडियन के निधन को एक महीना पूरा होने पर उनकी पत्नी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख राजू के फैंस भी भावुक हो रहे हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर...

 

सलमान खान को हुआ डेंगू, करण जौहर संभाली 'बिग बाॅस' की कमान !

 

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड के भाईजान को डेंगू हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि डेंगू के कारण उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कैंसिल कर दी है। वह अगले कुछ हफ्ते अब बिग बॉस 16 को होस्ट नहीं कर पाएंगे।  खबर ये भी है कि सलमान की गैर मौजूदगी में अब करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे।

 

राजू श्रीवास्तव के निधन को एक महीना पूरा होने पर यादों में खोईं पत्नी शिखा

 
अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले मशहूर कॉमेडियन 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा था। वहीं परिवार राजू के जाने से बिल्कुल टूट गया था। पत्नी शिखा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं कॉमेडियन के निधन को एक महीना पूरा होने पर पत्नी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख राजू के फैंस भी भावुक हो रहे हैं।

 

डांस प्रैक्टिस के दौरान घायल हुईं रुबीना दिलाइक, गर्दन पर आई चोट


एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। छोटे पर पर लोगों का दिल जीतने के लिए रुबीना जी तोड़ मेहतन कर रही हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक चिंतित खबर सामने आई है। डांस प्रैक्टिस के दौरान रुबीना की गर्दन पर चोट लग गई है। अपनी हेल्थ का अपडेट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिया है।


मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पति अभिषेक की एक्स करिश्मा संग ऐश्वर्या का याराना

 

दशक 80 का हो या 90 का एक्ट्रेसेस का एक-दूसरे से झगड़ा हमेशा की सुर्खियों में रहा है। एक्ट्रेसेस के बीच ये लड़ाई कभी फिल्म के लिए होती है तो कभी प्यार की वजह से ये हसीनाएं एक-दूजे के सामने आ जाती हैं। हालांकि समय के साथ-साथ हसीनाएं भी अपने गिले शिकवे भूल जाती हैंऔर दोस्त बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर के साथ भी हुआ। हाल ही में इन हसीनाओं की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी खुश जर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने गिले शिकवे भूल गईं हैं। दरअसल, वीरवार रात को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पार्टी दीवाली थी, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। बच्चन परिवार की बहूरानी ऐश्वर्या राय भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी की शोभा बढ़ाती नजर आईं। ऐसे में पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है जिसे करिश्मा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। करिश्मा ने ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की थी। तस्वीर में करिश्मा और ऐश्वर्या एक साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

 


परिवार ने पूरी की वैशाली टक्कर की आखिरी इच्छा,अंतिम संस्कार से पहले दान की खूबसूरत आंखें

 

टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर अब हमारे बीच नहीं हैं। एक्ट्रेस ने 16 अक्टूबर 2022 को सुसाइड किया। वहीं अब वैशाली के परिवार ने अपनी लाडली की आखिरी इच्छा पूरी कर दी जिसे सुन आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। एक वेब पोर्टल से बात करते हुए वैशाली के भाई नीरज ने खुलासा किया कि उसकी आखिरी इच्छा अपनी आंखें दान करने की थी। उन्होंने कहा कि वैशाली अपनी खूबसूरत आंखों से प्यार करती थी और हमेशा अपनी मृत्यु के बाद उन्हें दान करना चाहती थी। 16 अक्टूबर, 2022 के अंतिम संस्कार से पहले उनके परिवार ने की आंखें दान कर दीं।

 


सिंगर मीका सिंह की वोटी नहीं बनेगीं आकांक्षा! शादी पर बोलीं-'हम दोस्त हैं कपल नहीं'

 

बाॅलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी शोबिज के एक पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी उस समय चर्चा में आई जब आकांक्षा पुरी को सिंगर ने अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया। इसके बाद तो सभी इनकी शादी की डेट पर आंख गड़ाए बैठे थे कि कब ये दोनों सात फेरे लेंगे। रियलिटी शो खत्म हुए करीब तीन महीने हो गए हैं और शादी की कोई खबर नहीं है। आकांक्षा से जब-जब इस बारे में पूछा गया वह हर बार टाल-मटोल करती दिखाई दीं। वहीं अब आकांक्षा ने मीका संग शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उनकी ये बात सुनकर आप भी गच्चा खा जाएंगे। आकांक्षा ने कहा-हमने शो में बताया था कि हम कई सालों से दोस्त थे। हम वही बने रहेंगे। हम सिर्फ दोस्त हैं कपल नहीं।

 

 


'बिग बाॅस 16': वीकेंड का वार पर गोरी नागोरी पर फूटा करण जौहर का गुस्सा,कहा- 'घर में रहना है या बाहर'

 

विवादित रियालिटी बिग बॉस 16 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां अब्दुल राजिक सबके चहेते बने हुए हैं। वहीं अर्चना गौतम को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। 21 अक्टूबर को बिग बॉस 16 में 'शुक्रवार का वार' तो नहीं हुआ लेकिन मजा बड़ा आया। जहां शिव ठाकरे की कैप्टेंसी छिन गई। वहीं सजा के तौर पर अर्चना गौतम को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन इस खुशी में घरवाले उनके लिए शनि बन गए। वहीं आज वीकेंड का वार है जिसमें कई कंटेस्टेंट की क्लास लगती दिखेगी। हालांकि इस बार कंटेस्टेंट की क्लास सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर लगाएंगे। दरअसल, सलमान खान को डेंगू हो गया है इसलिए शो की कमान करण जौहर ने संभाली है। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में करण गोरी नागौरी की क्लास लगाते दिख रहे हैं। वीकेंड के वार में करण अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के झगड़े पर बात करते दिखेंगे। करण गोरी से कहते हैं कि उन्होंने जो उकसाने वाली चीजें कि उसका मकसद चोट पहुंचाना था या नहीं। करण कहते हैं- 'बिग हॉस तक को धमकी दी। ये अपमानजनक था, दायरे के खिलाफ था।' करण ने सीधा सवाल दागा-'गोरी आपको घर में रहना है या बाहर जाना है?'

 

क्राॅप टाॅप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी देबिना बनर्जी

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को एंजाॅय कर रही हैं।  वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें वह लगातार इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में हैं। शेयर की ये तस्वीर  ब्लैक एंड व्हाइट है। लुक की बात करें तो देबिना ऑफ-शोल्डर क्राॅप टाॅप में स्टनिंग नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टा लिया है। वह कैमरे के सामने पूरे काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'ग्लोइंग, ब्लूमिंग एंड वेटिंग।'

 

करिश्मा तन्ना ने पति संग मिलकर दोस्तों के लिए रखी ग्रैंड दीवाली पार्टी
 

टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना शादी के बाद इस बार पहली दीवाली सेलिब्रेट करेंगी।  पति वरुण बंगेरा संग पहली दीवाली सेलिब्रेट करने को लेकर एक्ट्रेस बेहद उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, कपल ने अपने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को प्री-दीवाली पार्टी भी दी। इस दौरान करिश्मा और वरुण एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आए। पार्टी से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को बड़ी राहत

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अक्सर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सुर्खियों में रहती हैं। इस मामले में हाल ही में जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पेश हुईं। कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब इस केस की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।  

 

 

Content Writer: suman prajapati

Salman KhanRaju Srivastavabig newsentertainmentBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...