main page

Video: देर रात भतीजे संग सड़कों पर साइकिलिंग करते दिखे सलमान, गर्लफ्रेंड भी आई नजर

Updated 12 June, 2019 05:33:49 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें भाईजान अरबाज के बेटे अरहान के साथ साइकिलिंग करते नजर आ रहे है। वहीं इन दोनों के साथ सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी है। देर रात करीब ढाई बजे सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग के लिए निकले पर फिर भी मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाए।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें भाईजान अरबाज के बेटे अरहान के साथ साइकिलिंग करते नजर आ रहे है। वहीं इन दोनों के साथ सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी है। देर रात करीब ढाई बजे सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग के लिए निकले पर फिर भी मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाए। वीडियो में सलमान तेज रफ्तार में साइकिल चलाते दिखे। वीडियो में भाईजान काफी मस्ती करते दिखे। करीब 10 मिनट साइकिलिंग के बाद सलमान अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट लौट भी आए। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि हाल ही में सलमान की फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 7 दिनों में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसमें सलमान के साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ है। वहीं इसके अलावा सल्लू मियां फिल्म इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में होगी। ये पहला मौका होगा कि आलिया सलमान संग काम करेंगी। 

 

 

: Konika

salman khanviral videocyclingarhaan khanIulia VânturBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...