main page

बिग बॉस 12 में सेलिब्रिटी से ज्यादा कॉमनर्स का लगा तांता

Updated 17 September, 2018 12:41:12 PM

रियलिटी शो ''बिग बॉस 12'' का अागाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी इसे सलनान खान होस्ट कर रहे है। शो के कंटेस्टेंट इस बार जोड़ी आैर सिंगल के रूप में मुकाबला करते दिखेंगे। सलमान ने सभी कंटेस्‍टेंट से दर्शकों का परिचय कराया। हम आपको उन कंटेस्‍टेंट के बारे में बताने जा रहे है, जो इस घर में 100

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का अागाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी इसे सलमान खान होस्ट कर रहे है। शो के कंटेस्टेंट इस बार जोड़ी आैर सिंगल के रूप में मुकाबला करते दिखेंगे। सलमान ने सभी कंटेस्‍टेंट से दर्शकों का परिचय कराया। हम आपको उन कंटेस्‍टेंट के बारे में बताने जा रहे है, जो इस घर में 100 दिन रहेंगे। 

 

Bollywood Tadka

 

श्रीसंत: टीम इंडिया से बाहर हो चुके पूर्व क्रिकेटर और कई फिल्मों में काम कर चुके श्रीसंत ने एंट्री के साथ शानदार डांस परफाॅर्मेंस दी।

 

Bollywood Tadka

 

दीपिका कक्कड़: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शो 'बिग बॉस 12' में एंट्री ली। 

 

Bollywood Tadka

 

नेहा पेंडसे: सीरियल 'मे आइ कम इन मैडम' से फेमस हुई नेहा पेंडसे भी इस शो में धमाल मचाने के लिए आ गई है। 

 

Bollywood Tadka

 


करनवीर बोहरा: एक्टर करनवीर बोहरा ने एंट्री के साथ गाने पर परफॉर्म किया।सलमान ने बताया कि करणवीर कथक नृतक भी हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

अनूप जलोटा: जलोटा अपनी पार्टनर जसलीन के साथ पहुंचे। 

 

Bollywood Tadka

 

सृष्टि रोडे: कई सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे ने भी शो में एंट्री ली।

 

Bollywood Tadka

 

जसलीन मथारु: सिंगर जसलीन भी इस बार शो का हिस्सा है। जसलीन यहां अपने पार्टनर अनुप के साथ आई। जसलीन ने कहा क‍ि वे पिछले 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं। बिग बॉस ने उन्‍हें जलोटा के साथ घर में आने की इजाजत दी है। बकौल जसलीन,"मेरे और अनूप के रिश्‍ते के बारे में यह खुलासा मेरे पेरेंट्स और दोस्‍तों के लिए काफी चौकाने वाला है। हमें एक-दूसरे को डेट करते हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं।"

 

Bollywood Tadka

 

दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी ने एंट्री की। दीपक भोजपुरी सिंगर हैं, वहीं उर्वशी बिहार की नामी सिंगर के रूप में ख्यात हैं। सलमान खान की फैन्‍स की ये जोड़ी बाकी कंटेस्‍टेंट पर भारी पड़ने वाले हैं। 

 

Bollywood Tadka


 सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा: मध्‍यप्रदेश के सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा ने एंट्री की। सौरभ किसान हैं और मिश्रा बिजनेसमैन। ये कॉमनर जोड़ी भारतीय गांवों को रिप्रेजेंट करेगी।

 

Bollywood Tadka

 

 रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह ने घर में एंट्री की। इन दोनों की जोड़ी पुलिस और वकील की जोड़ी है। 

 

Bollywood Tadka


सभा खान अौर सोमी खान: ये दोनों बहनों की जोड़ी इस बार शो में धमाल मचाएगी। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि पहले दिन मित्तल जोशी और सुरभ‍ि बाहर हो गईं। दर्शकों ने रोशमी बानिक और कीर्ति वर्मा को चुना। अब वे घर में अपनी किस्‍मत आजमाएंगी। 

: Konika

bigg boss 12salman khanwelcome contestants

loading...