बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि अपने क्लोदिंग ब्रेंड बीइंग ह्मूमन के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब दबंग खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जी हां, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है
07 Mar, 2019 04:38 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि अपने क्लोदिंग ब्रेंड बीइंग ह्मूमन के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब दबंग खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जी हां, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है कि सलमान मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं। कमलनाथ ने बताया कि मैंने सलमान से इस बारे में चर्चा की है, उन्होंने भी इस पर हामी भर दी है।
इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं सलमान
कमलनाथ ने कहा कि यदि वे चाहेंगे तो उन्हें इंदौर सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि सलमान का पैतृक निवास इंदौर में है। यहीं के कल्याणमल नर्सिंग होम में उनका जन्म हुआ था।
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही भारत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कैटरीना कैफ होंगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इसके अलावा सलमान संजय लीला भंसाली की लव स्टोरी बेस्ड फिल्म में नजर आएंगे। भंसाली की मूवी में उनके ऑपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।