main page

'जज तो नहीं बना पर उनके सामने कई बार खड़ा हुआ हूं' सलमान की ये बात सुन भारती सिंह को याद आए अपनी गिरफ्तारी के दिन

Updated 23 January, 2022 02:53:42 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कोर्ट  का चोली दामन का साथ है। सलमान कई बार कोर्ट के चक्कर काट चुके हैं। ऐसे में कई दफा उन्हें इस पर मजाक बनाते भी देखा गया है। वहीं साल 2020 में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग केस के चलते गिरफ्तार किया गया था। भारती की गिरफ्तारी की खबर ने हर किसी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कोर्ट  का चोली दामन का साथ है। सलमान कई बार कोर्ट के चक्कर काट चुके हैं। ऐसे में कई दफा उन्हें इस पर मजाक बनाते भी देखा गया है।

Bollywood Tadka

वहीं साल 2020 में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग केस के चलते गिरफ्तार किया गया था। भारती की गिरफ्तारी की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। वहीं हाल ही में भारती सिंह को अपनी गिरफ्तारी वाले दिनों की याद आईं।

Bollywood Tadka

उन्होंने नेशनल टीवी पर उन दिनों को याद करते हुए इस चीज में सलमान खान को अपना गुरु भी बताया। दरअसल, भारती सिंह  कलर्स टीवी के नए शो हुनरबाज को प्रमोट करने के लिए पति हर्ष शो के जज मिथुंदा संग बिग बॉस के सेट पर पहुंची।

Bollywood Tadka

 

भारती ने हमेशा की तरह मिथुंदा और सलमान खान की टांग भी खींची लेकिन शो में भारती ने सलमान के सामने एक ऐसी रिक्वेस्ट की जिसे सुन सलमान को अपने कोर्ट कचहरी वाले दिनों की याद आ गई। 

Bollywood Tadka

सलमान ने कहा- 'आज तक कभी जज नहीं बना हूं जज के सामने खड़ा हुआ हूं बहुत बार...जिसको सुन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तारी वाले दिन याद आ जाते हैं, सलमान की बात को सुन भारती कहती हैं-मत बोलो सर, हमें अपना भी याद आ जाता है। जिसके बाद हर्ष कहते हैं-'हमने यहां भी आपको फॉलो किया।' इन बातों को सुन मिथुंदा न चाहते हुए भी खूब हंसे।



 

Content Writer: Smita Sharma

Salman Khancourt casesbharti singhrememberjail experienceBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...