ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊं अंटावा' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली सामंथा रुथ प्रभु की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। खबर है कि एक्ट्रेस ने मुंबई में आलीशान सी फेसिंग घर खरीदा है।
10 Feb, 2023 04:00 PMबॉलीवुड तड़का टीम. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊं अंटावा' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली सामंथा रुथ प्रभु की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। खबर है कि एक्ट्रेस ने मुंबई में आलीशान सी फेसिंग घर खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नया घर काफी आलीशान है। यह थ्री बेडरूम अपार्टमेंट है, जो सी फेसिंग घर है। यह जगह खूबसूरत नजारे को लेकर फेमस है। यहां से बाहरी दुनिया कमाल की लगती है। घर का इंटीरियर भी काफी शानदार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का अपार्टमेंट महल जैसा है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।

हालांकि, सामंथा के घर खरीदने की अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

काम की बात करें तो साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शकुंतलम' को लेकर चर्चा में हैं। विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म 'कुशी' भी पाइपलाइन में है।