main page

गणेश चतुर्थी 2022: अर्जुन बिजलानी से लेकर संभावना सेठ के घर विराजे बप्पा, ईशा कोप्पिकर ने आरती उतार विघ्नहर्ता का किया स्वागत

Updated 31 August, 2022 08:53:01 AM

31 अगस्त 2022 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही हैं। 31 अगस्त 2022 को हर कोई बप्पा को अपने घर विराजित करेगा और  9 सिंतबर 2022 को अनंत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता को विदा किया जाएगा। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखी जाती है। मंगलवार को बी-टाउन के कई स्टार्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया।

मुंबई: 31 अगस्त 2022 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही हैं। 31 अगस्त 2022 को हर कोई बप्पा को अपने घर विराजित करेगा और  9 सिंतबर 2022 को अनंत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता को विदा किया जाएगा। बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखी जाती है। मंगलवार को बी-टाउन के कई स्टार्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया। आइए डालते हैं इन स्टार्स पर एक नजर...

Bollywood Tadka

ईशा कोप्पिकर

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी बेटी रियाना के साथ घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। उन्होंने बप्पा की सबसे पहले आरती उतारी। इस दौरान ईशा ट्रेडिशनल आउटफिट में खूब जचीं। 

Bollywood Tadka

संभावना सेठ

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश भी 31 अगस्त गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले बप्पा को घर लेकर आईं। 

Bollywood Tadka

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का एक और पावर कपल है। दोनों की भगवान गणेश में बहुत आस्था है। दोनों हर साल बप्पा को घर लेकर आते हैं। ऐसे में इश बार भी उन्होंने विघ्नहर्ता का स्वागत किया। 

Bollywood Tadka

सुरवीन चावला 

सुरवीन चावला भी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले बप्पा की मूर्ति को घर ले आईं। इस दौरान सुरवीन चावला के साथ उनकी बेटी भी थी।

Bollywood Tadka

 

अर्जुन बिजलानी

एक्टर अर्जुन बिजलानी हर साल धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आते हैं। ऐसे में इस बार भी अर्जुन ने पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान के साथ बप्पा का स्वागत किया। 

Bollywood Tadka

राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य मंगलवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति को घर लाने के लिए निकले। उन्होंने बप्पा की मूर्ति को ध्यान से अपने हाथों में लिया था। 

Content Writer: Smita Sharma

Sambhavna SethIsha KoppikarPrince NarulaYuvika ChoudharywelcomeBappaGanesh Chaturti 2022Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...