एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता को दुनिया को अलविदा कहे 1 महीने का समय बीत गया है। 8 मई 2021 को संभवना सेठ के पिता का कार्डिक अरेस्ट के चलते निधन हुआ था। पिता के निधन से बाद से अभी तक एक्ट्रेस अपने पापा के गम से उबर नहीं पाई हैं।संभावना अक्सर सोशल मीडिया पर पिता को याद करती हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट किया है। संभावना ने पिता के निधन को 1 महीना होने पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।तस्वीर को शेयर करते हुए संभवना ने लिखा-''पापा आज एक महीना हो गया है, आपसे बात किए हुए... मेरा न
09 Jun, 2021 03:13 PMमुंबई: एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता को दुनिया को अलविदा कहे 1 महीने का समय बीत गया है। 8 मई 2021 को संभवना सेठ के पिता का कार्डिक अरेस्ट के चलते निधन हुआ था। पिता के निधन से बाद से अभी तक एक्ट्रेस अपने पापा के गम से उबर नहीं पाई हैं।
संभावना अक्सर सोशल मीडिया पर पिता को याद करती हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट किया है।संभवना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में संभवना सेठ दुल्हान के लिबास में दिख रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पिता नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए संभवना ने लिखा-'पापा आज एक महीना हो गया है, आपसे बात किए हुए... मेरा नंबर वही है पापा। एक बार तो अपनी बेटी से बात करो।' संभवना सेठ के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
कुछ वक्त पहले संभावना ने हॉस्पिटल को लीगल नोटिस भेजा था। उनका आरोप है कि उनके पिता का हॉस्पिटल स्टाफ ने मेडिकली मर्डर किया है। संभावना सेठ ने अपने पिता को 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
उनके 80 साल के पिता का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट से हो गया था। संभावना ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि उन्हें भरोसा था कि अस्पताल उनके पिता की देखभाल करेगा। जब उनका भाई 7 मई को संभावना को उनके भाई ने बताया कि उनके पिता को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पिता के हाथ बंधे हुए थे। संभावना ने कहा था कि उन्हें कुछ गड़बड़ का आभास हुआ और वह भागकर दिल्ली पहुंचीं।