main page

मेरा राजकुमार, हमारा सबसे प्यारा बेटा: जिंदगी से जंग हार गया संभावना का डाॅग 'कोको', अंतिम विदाई देते हुए नम हो गईं कपल की आंखें

Updated 17 October, 2022 10:59:07 AM

स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके पास कोई न कोई Pet जरूर है। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस संभावना सेठ के पास भी 4 प्यारे डाॅग्स हैं जिनके नाम कोको, चैरी, कैंडी और छुनछुन

मुंबई: स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके पास कोई न कोई Pet जरूर है। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस संभावना सेठ के पास भी 4 प्यारे डाॅग्स हैं जिनके नाम कोको, चैरी, कैंडी और छुनछुन हैं।

Bollywood Tadka

संभावना अपने इन डाॅग्स से बेहद प्यार करती हैं। वह आए दिन उनके साथ वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब इन चारों में से उनके एक डाॅग से संभावना का साथ हमेशा हमेशा के लिए छूट गया है। जी हां, उनके प्यारे डाॅग कोको का निधन हो गया है।

Bollywood Tadka

14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोको ने अंतिम सांस ली। कोको लंबे समय से बीमार था और 14 अक्टूबर की रात 2.30 बजे उसे सांस लेने की दिक्कत हुई। 'CoCo' को जल्द हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।

Bollywood Tadka

अपने प्यारे कोको के निधन से संभावना पूरी तरह टूट गई। उन्होंने अपने चैनल पर कोको के अंतिम समय के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में कोको के साथ बिताए पलों को भी जोड़ा गया है।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं कि संभावना  'CoCo' को गले लगाए फूट फूट कर रो रही हैं। वहीं अविनाश आंखों में आसूं लिए संभावना को संभाल रहे हैं। वीडियो के आखिर में कोको के पार्थिव शरीर को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Bollywood Tadka

संभावना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी कोको की तस्वीर शेयर की है जो उनके अंतिम पलों की है। संभावना सेठ इन तस्वीरों में कोको को गोद में लिए हुए हैं जिसके ऑक्सीजन लगी हुई है। वहीं एक तस्वीर कोको की मौत के बाद की है जिसके ऊपर एक्ट्रेस ने फूल डाले हुए हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के साथ संभावना ने लिखा-'भारी दिल से आप सभी को बता रही हूं कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे हमारे बेटे कोको की मौत हो गई। ये लॉस बहुत ज्यादा तकलीफ दायक है। हम लोग हर एक मिनट तकलीफ से गुजर रहे हैं।

Bollywood Tadka

कोको हम लोगों के साथ करीब 20 साल से है। यहां तक कि हमारी शादी के पहले से ही हम लोगों के साथ था वो। उसने हमें बहुत कुछ दिया है। कोको हमारा सबसे प्यारा बेटा था और हमेशा राजकुमार रहेगा।'

Content Writer: Smita Sharma

Sambhavna SethPet DogCocoPasses AwayAvinash DwivediBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...