main page

कई सालों से मां बनने का प्रयास कर रहीं संभावना ने पककर कही ये बात- बच्चा होना होगा तो हो जाएगा, अपनी जान दांव पर नहीं..

Updated 26 August, 2022 12:11:43 PM

भोजपुरी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के अलावा संभावना का यूट्वूब चैनल भी है, जहां वह खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ कई बार अपनी मां बनने की इच्छा व्यक्त कर चुकी ह

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के अलावा संभावना का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ कई बार अपनी मां बनने की इच्छा व्यक्त कर चुकी हैं। पिछले कई सालों से एक्ट्रेस बेबी प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रही हैं। तो ऐसे में अब संभावना ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Bollywood Tadka


IVF ट्रीटमेंट के दौरान संभावना को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जैसे कि संभावना के घुटनों में दर्द रहने लगा। वजन बढ़ने लगा। इसके अलावा बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो उन्होंने किसी से शेयर तक नहीं की है। अब संभावना बच्चों पर ध्यान देने से पहले अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि आगे जो भी होगा वो फैंस से शेयर करेंगी। फिलहाल तो उन्होंने बच्चे को छोड़ कर अपने आप ध्यान लगाना शुरू कर दिया है।

Bollywood Tadka

 

संभावना सेठ ने कहा कि हर इंसान की तरह उन्हें भी बच्चा चाहिये, लेकिन इसके लिए वो अपनी जान दांव पर नहीं लगा सकती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो बच्चा चाहती हैं, लेकिन ऐसे नहीं। इससे ना तो वो अपने आप ध्यान दे पायेंगी और ना ही बच्चे का ख्याल रख पायेंगी। वो पहले खुद को ठीक करेंगी। इसके बाद एक हेल्दी बच्चे की उम्मीद कर सकती हैं।


कई सालों से मां बनने को तरस रह संभावना ने ये तक कह दिया कि अगर बच्चा होना होगा, तो होगा। वरना उनके पास पहले से ही चार बच्चे हैं।

 


बता दें, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के फौरन बाद संभावना और अविनाश ने बेबी प्लानिंग के बारे में नहीं सोचा। अब कपल की शादी को पूरे छह साल हो चुके हैं, दोनों पेरेंट्स बनने के लिए खूब प्रयास कर रहे है और हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Sambhavna SethchildBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...