main page

कोरोना की चपेट में आई संयुक्ता हेगड़े, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

Updated 21 May, 2021 12:01:26 PM

कोरोना वायरस का कहर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इसके साथ अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इसके साथ अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
संयुक्ता ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'हैलो दोस्तों, उम्मीद है कि आप लोग अच्छे होंगे। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं डॉक्टर के बताए सभी दिशा निर्देशों और कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। अपना ध्यान रखें और पॉजिटिव रहें जिससे आपका टेस्ट निगेटिव हो'।

Bollywood Tadka
संयुक्ता ने आगे लिखा- 'मेरे माता पिता जो पिछले महीने कोरोना संक्रमित हो गए थे वो अब धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि मैं तब कोरोना संक्रमित हुई जब वो अपने अच्छे स्वास्थ्य की ओर लौट रहे हैं। इन दिनों रिकवरी की खबरें सचमुच अच्छी खबरें हैं। उम्मीद है कि जमीन पर वास्तविक बदलाव होगा और मुझे खुशी है कि लोगों को वो स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है जिसकी उन्हें जरूरत है'। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम का बात करें तो संयुक्ता रियलिटी शो रोडिज में नजर आ चुकी हैं। साथ ही कन्नड़ 'बिग बॉस 4' का भी वो हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'पपी' में नजर आईं थीं।

Content Writer: Parminder Kaur

samyuktha hegdetestedcorona positiveBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...