main page

निकाह के बाद शौहर संग खूबसूरत सफर पर निकलीं सना खान,बोलीं-'क्या हसीन समा होगा,जब खाना-ए-खुदा में हमारी हाजिरी होगी'

Updated 20 December, 2021 01:03:37 PM

भले ही सना खान ने ग्लैमर लाइफ को अलविदा कह दिया लेकिन फिर वह खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। उन्हें लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा में रहती हैं। इस्लाम कबूलने के बाद सना खान ने अनस सैयद से निकाह कर लिया।  सना खान इस समय अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर पति अनस सैयद संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब सना पति के साथ उमराह की यात्रा पर निकल पड़ीं हैं।

मुंबई: भले ही सना खान ने ग्लैमर लाइफ को अलविदा कह दिया लेकिन फिर वह खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। उन्हें लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा में रहती हैं। इस्लाम कबूलने के बाद सना खान ने अनस सैयद से निकाह कर लिया।  सना खान इस समय अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर पति अनस सैयद संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब सना पति के साथ उमराह की यात्रा पर निकल पड़ीं हैं।

Bollywood Tadka

इसकी जानकारी पूर्व एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दी। तस्वीर में वह  पति अनस सैयद प्लेन के अंदर बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'उमरा..क्या हसीन समा होगा, क्या हसीन घड़ी होगी, जब खाना-ए-खुदा में हमारी हाजिरी होगी। निकाह के बाद हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

 

सना खान  के इस पोस्ट से साफ है कि वो इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। तस्वीर में उमराह के लिये सना की एक्साइटमेंट और खुशी देखी जा सकती है। उन्होंने और अनस सैयद ने व्हाइट कपड़े पहन रखे हैं। कहते हैं कि उमराह करने वालों के व्हाइट कपड़े पहनना जरूरी होता है।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही सना खान ने वहां पहुंचे के बाद अपने होटल का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सना खान होटल में अपना आलीशान कमरा दिखाती नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने होटल के कमरे से बाहर का नजारा भी दिखाया है जो कि उनके लिए सबसे उत्साहित करने वाली चीज हैं।

Bollywood Tadka

सना खान के होटल के कमरे से काबा साफ नजर आ रहा है।इसके साथ सना ने लिखा-'सबसे खूबसूरत सफर शुरू हो गया है। ये मक्का का सबसे मशहूर होटल है। मैं जल्द ही सभी के साथ अपने खाने, यहां ठहरने और हर चीज का अनुभव शेयर करूंगी ताकि आपको यहां आने से पहले सभी चीजों की जानकारी रहे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)


बता दें कि सना खान ने  20 नवंबर 2020 को प्राइवेट तरीके सेसूरत के मौलवी और बिजनेसमैन अनस सैयद से शादी की थी। उन्होंने 22 नवंबर 2020 को अपनी शादी की घोषणा करते हुए अपनी वेडिंग फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से प्यार करो। अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से शादी की अल्लाह हमें इस दुनिया में एकजुट रखे और हमें जन्नत में फिर से मिलाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

सना खान ने 2005 में यही है हाई सोसाइटी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी तमाम फिल्में कीं। फिल्मों के साथ-साथ वो कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Sana KhanUmrah yatrahusbandMufti Anas SayedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...