कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ''द कपिल शर्मा शो'' के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी की। बीते दिन ही शो में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनकी बहन एनम मिर्जा पहुंची। शो में सानिया और एनम ने कपिल के साथ काफी मस्ती की। इस शो में सानिया की बहन कई राज खोले।
03 Feb, 2019 11:06 AMमुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी की। बीते दिन ही शो में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनकी बहन एनम मिर्जा पहुंची। शो में सानिया और एनम ने कपिल के साथ काफी मस्ती की। इस शो में सानिया की बहन कई राज खोले। एनम ने बताया कि वह शाहरुख खान बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने अपने कमरे में लगे 'रब ने बना दी जोड़ी' के पोस्टर में अनुष्का शर्मा को हटाकर शाहरुख के साथ खुद की तस्वीर लगा ली है।
सानिया ने बताया कि एनम शाहरुख की इतनी बड़ी दीवानी है कि जब भी उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो फर्स्ट डे के सारे शो देखती हैं। साथ ही वे दर्शकों से पूछती हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। एनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लिखा है कि शाहरुख उनके दिल मे हैं।
कपिल शर्मा को सिखाई स्टाइलिंग
बता दें कि एनम एक फैशन डिजाइनर हैं। वह अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं। एनम ने शो के दौरान कपिल शर्मा को भी स्टाइलिंग सिखाई। उन्होंने कहा कि कपिल के कपड़े जिम कॉस्ट्यूम लग रहे हैं।