टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। सानिया अपने स्टाइल स्टेनेंट से बाॅलीवुड की हसीनाओं को मात देती हैं। हाल ही में सानिया बेटे इजहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान सानिया ब्लू टी-शर्ट ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में कूल लुक में दिखीं।
28 Jul, 2019 12:15 PMमुंबईः टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। सानिया अपने स्टाइल स्टेनेंट से बाॅलीवुड की हसीनाओं को मात देती हैं। हाल ही में सानिया बेटे इजहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान सानिया ब्लू टी-शर्ट ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में कूल लुक में दिखीं।
इसके साथ उन्होंने ओरेंज कलर की जैकेट कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने शूज कैरी किए थे। वहीं इजहान की बात करें तो वह ब्लू कलर के ट्रैकसूट में क्यूट लग रहे हैं। सानिया ने इजहान को गोद में उठाकर मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
इस दौरान इजहान मम्मी की गोद में सकून भरी नींद ले रहे हैं। सानिया और इजहान की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
सानिया बाॅलीवुड के कई इवेंट में शिरकत करती हैं। सानिया के स्टाइल की बात करें तो वह वैस्टर्न हो या फिर इंडियन वह हर आउटफिट को परफेक्शन से कैरी करती हैं। बता दें कि सानिया ने बीते साल 30 अक्टूबर तो इजहान को जन्म दिया था।
सानिया और शोएब का मानना है उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। वहीं, शादी के 8 साल बाद सानिया और शोएब की यह पहली संतान है।