बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शनिवार को नई दिल्ली में हुए इवेंट फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) को अटेंड करने पहुंची।
14 Apr, 2019 05:39 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शनिवार को नई दिल्ली में हुए इवेंट फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) को अटेंड करने पहुंची।
इस दौरान सोनम व्हाइट स्कर्ट के साथ शर्ट पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वेस्टर्न ड्रेस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगाई थी।
इसके साथ उन्होंने बन किया था जो उनके लुक को परफैक्ट और कंप्लीट कर रहा है।
इस 35वें वार्षिक सत्र के दौरान सोनम ने लैंगिक समानता पर बात करने के साथ ही यह बताया कि किस तरह उनके पति उनको सपोर्ट करते हैं।
वहीं, इवेंट में सानिया ब्लैक ड्रेस में बेहद सिंपल और खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दोनों हसीनाओं ने स्टाइलिश अंदाज मेंं पोज दिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसके अलावा सोनम इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस को उनकी फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है।
वहीं, सानिया और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है। इन दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबादी रिवाज से शादी की थी।