main page

परिवार संग कोकिलाबेन हॉस्पिटल रवाना हुए संजय दत्त, सामने आईं ऐसी तस्वीरें

Updated 26 August, 2020 02:38:37 PM

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जंग लड़ रहें हैं। संजय को स्टेज 4 का कैंसर है। संजय इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। अभी संजय इंडिया में ही लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में संजय कोकिलाबेन हॉस्पिटल से अपना इलाज करना रहे हैं। पैपराजी ने संजय को परिवार के संग कोकिलाबेन हॉस्पिटल के लिए घर से निकलते हुए स्पॉट किया है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जंग लड़ रहें हैं। संजय को स्टेज 4 का कैंसर है। संजय इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। अभी संजय इंडिया में ही लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में संजय कोकिलाबेन हॉस्पिटल से अपना इलाज करना रहे हैं। पैपराजी ने संजय को परिवार के संग कोकिलाबेन हॉस्पिटल के लिए घर से निकलते हुए स्पॉट किया है।

Bollywood Tadka
 इस दौरान संजय ने नीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए है। वहीं उनकी पत्नी मान्यता गोल्डन कलर के सूट में नजर आईं। गाड़ी में बैठने से पहले  संजय ने परिवार संग कुछ बातचीत की। साथ ही मान्यता को भी वो कुछ समझाते नजर आए। 

Bollywood Tadka
संजय की कैंसर की खबर से सभी परेशान हैं। संजय की पत्नी मान्यता इस बात से परेशानी में हैं। घर से बाहर निकलते समय मान्यता के फेस पर मास्क होने के बावजूद भी उनकी परेशानी साफ दिखाई दे रही है। हालांकि मान्यता को पूरा विश्वास है कि संजय जल्द ठीक हो जाएंगे।

Bollywood Tadka

इस बात को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मान्यता ने लिखा- मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने संजय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ की। इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए हमें ताकत और दुआओं की जरूरत है। संजय का परिवार और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो इस समय संजय के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। संजय की 'सड़क 2' 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा फिल्म 'KGF 2' के शूट को वो इलाज के बाद पूरा करेंगे।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

sanjay duttleaveskokilaben hospitalfamilyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...