main page

दुबई में परिवार संग संजय कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, फराह से लेकर चंकी पांडे समेत कई स्टार्स ने सजाई महफिल

Updated 18 October, 2022 08:55:06 AM

संजय कपूर बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ तुम, राजा, प्रेम, मिशन मंगल, एलओसी: कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया। 17 अक्टूबर को संजय कूपर ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को संजय कपूर ने दुबई में फैमिली संग मनाया।

मुंबई: संजय कपूर बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ तुम, राजा, प्रेम, मिशन मंगल, एलओसी: कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया। 17 अक्टूबर को संजय कूपर ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को संजय कपूर ने दुबई में फैमिली संग मनाया।

Bollywood Tadka

संजय कपूर ने 16 अक्टूबर को दुबई के एक होटल में परिवार और करीबियों के बीच अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Bollywood Tadka

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सीमा सजदेह, महीप कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक्टर ने अपने बर्थडे कटिंग की वीडियो भी इंस्टा पर शेयर की है। केक पर महीप और संजय की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। पार्टी की इन तस्वीरों में सभी स्टार्स को बर्थडे बॉय के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में पंजाबी सिंगर सुखबीर को भी देखा गया। बर्थडे के इस जश्न में उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत 'इश्क तेरा तड़पावे' भी गाया।

Bollywood Tadka

बता दें कि एक्टर संजय कपूर फिल्म मेकर बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर के सबसे छोटे भाई हैं। हालांकि, उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जैसा फेम नहीं मिला। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने महीप कपूर से शादी की है और उनके दो बच्चे शनाया कपूर व जहान कपूर हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

Sanjay KapoorBirthday CelebrationFamilyFriendsDubaiMaheep KapoorAnil kapoorFarah KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...