मुंबई में हाल ही में ऑर्गेनाइज एक अवार्ड फंक्शन में अनन्या पांडे ने अपने अवतार से सभी को चौंका दिया। अनन्या ब्लैक रफ़ल्ड ड्रेस में बोल्ड और खूबसूरत लग रही थीं। इसके लिए एक्ट्रेस को तारीफ़ भी मिली।
07 Oct, 2019 11:18 AMबॉलीवुड तड़का डेस्क। मुंबई में हाल ही में ऑर्गेनाइज एक अवार्ड फंक्शन में अनन्या पांडे ने अपने अवतार से सभी को चौंका दिया। 'पति, पत्नी और वो' एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इंस्टा पर बूमरैंग वीडियो शेयर किए। अनन्या ब्लैक रफ़ल्ड ड्रेस में बोल्ड और खूबसूरत लग रही थीं। इसके लिए एक्ट्रेस को तारीफ़ भी मिली। हालांकि, संजय कपूर, जो अनन्या की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के पिता हैं, ने उनके फोटो पर एक कमेंट कर दिया। जिसकी वजह से उनकी किरकिरी हो गई। संजय कपूर को हाल ही में 'ज़ोया फैक्टर' और 'मिशन मंगल' में देखा गया था।
जैसे ही अनन्या ने अपना बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया, संजय कपूर ने इस पर एक कमेंट कर दिया। जिसमें उन्होंने लिखा था, "ड्रेस गिरने वाली है, सावधान रहें।" अनन्या ने कमेंट को स्पोर्टी तरीके से लिया, लेकिन एक्ट्रेस उनके फैंस को संजय के कमेंट से निराशा हुई।
कुछ ने कमेंट को 'परेशान करने वाला' लिखा, तो कुछ ने लिखा, "कम उम्र की लड़की से ये सब कहना बहुत ही असंवेदनशील है।" देखें यूजर्स के रिएक्शन-
वर्क फ्रंट पर, अनन्या ने हाल ही में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति, पत्नी और वो' का शेड्यूल पूरा किया है। इस बीच, वह ईशान खट्टर के के साथ अली अब्बास जफर की खाली पीली में व्यस्त हैं।