main page

फोटो क्लिक करते समय लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे पेपराजी की मदद के लिए दौड़ी सान्या मल्होत्रा, बोलीं- आप ठीक है न, लगी तो नहीं

Updated 28 January, 2022 12:12:17 PM

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें ले रहा एक पेपराजी अचानक लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया सान्या तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ कर गई। एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर को सहारा देकर उठाने में मदद की और उनको पूछा चोट तो नहीं लगी। एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें ले रहा एक पेपराजी अचानक लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया सान्या तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ कर गई। एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर को सहारा देकर उठाने में मदद की और उनको पूछा चोट तो नहीं लगी। एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

Bollywood Tadka
वीडियो में सान्या ब्लैक शर्ट और मैरून शॉर्ट्स में नजर आ रही है। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक कम्पलीट किया हुआ है। हाथ में एक्ट्रेस ने पर्स कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस किसी जगह से बाहर निकल रही है।
एक्ट्रेस की फोटो क्लिक कर रहे फोटोग्राफर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर पड़ते हैं। उन्हें गिरता देख सान्या दौड़ पड़ती हैं। उनकी मदद करती हैं। उनसे पूछती हैं, 'आप ठीक है ना?' उनका यूं चिंता करना फैंस को पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और सान्या की तारीफ कर रहे हैं।

काम की बात करें तो सान्या को आखिरी बार 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sanya malhotrahelpcameramanfellclickingpicturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...