main page

सुशांत सिंह मामले में ट्रोलिंग झेल रहीं अंकिता और रेहा के सपोर्ट में उतरीं सपना भवनानी, बोली 'इन्हें परेशान न करें'

Updated 16 July, 2020 12:11:58 PM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी रमयूर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती लगातार ट्रोलिंग का शिकार बनी हुई हैं। सुशांत के फैंस रेहा को उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी मान रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर रेहा ने दोनों के एक साथ वाली तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लेकर वो फिर से फैंस के निशाने आ गई और जमकर ट्रोल होने लगीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी रमयूर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती लगातार ट्रोलिंग का शिकार बनी हुई हैं। सुशांत के फैंस रेहा को उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी मान रहे हैं। बीते दिनों सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर रेहा ने दोनों के एक साथ वाली तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लेकर वो फिर से फैंस के निशाने आ गई और जमकर ट्रोल होने लगीं। अब हाल ही में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने रेहा के खिलाफ ट्रोलिंग पर आवाज उठाई है और साथ ही ही अंकिता लोखंडे का भी सपोर्ट लिया है। 

Bollywood Tadka


सपना भगनानी ने दोनों एक्ट्रेसेस का सपोर्ट लेते हुए ट्वीट कर लिखा, ''ये वूमेन खुद इतने गहरे दर्द से गुजर रही हैं और इन्हें रिस्पेक्ट देने की जरूरत है। इन्हें परेशान करें। प्लीज सुशांत को न्याय दिलाने में फोक्स करें और प्राथना करें। #RiyaChakraborty #AnkitaLokhande.''


सपना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं, दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Bollywood Tadka

वहीं पिछले एक साल से रेहा चक्रवर्ती और सुशांत के रिलेशन के चर्चे थे। सुशांत की मौत के बाद फैंस अंकिता और रेहा पर एक्टर को अकेले छोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Edited By: suman prajapati

Sapna BhavnanisupportAnkita lokhanderhea chakrabortytrollingSushant SinghcaseTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...