main page

डांसर के बाद अब सपना चौधरी को मिली डॉक्टर की उपाधि, फ्री में कराएंगी गरीबों का इलाज

Updated 24 June, 2022 01:40:44 PM

''हरियाणवी'' क्वीन सपना चौधरी एक जानी मानी सिंगर और डांसर है। वह अपने लटकों-झटकों से स्टेज को हिलाकर रख देती हैं। फैंस भी उनके डांस के खूब दीवाने हैं। अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने सिंगर और डांसर को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। सपना को यह उपाधि कला क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दी गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'हरियाणवी' क्वीन सपना चौधरी एक जानी मानी सिंगर और डांसर है। वह अपने लटकों-झटकों से स्टेज को हिलाकर रख देती हैं। फैंस भी उनके डांस के खूब दीवाने हैं। अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने सिंगर और डांसर को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। सपना को यह उपाधि कला क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दी गई है। 

 

 

 


निम्स विवि के कुलाधिपति बलवीर सिंह तोमर ने सपना चौधरी को इस सम्मान से नवाजा है। इस उपाधि को पाकर डांसर बेहद खुश हैं। इस उपाधि से सम्मानित होने के बाद सपना चौधरी ने कहा कि निम्स में उनके द्वारा भेजे गए मरीजों का इलाज मुफ्त होगा। उनके इस आग्रह पर विवि के कुलाधिपति बलवीर सिंह तोमर ने उन्हें आश्वासन भी दिया है। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि निम्स यूनिवर्सिटी में सपना चौधरी द्वारा भेजे गए मरीजों का इलाज तो होगा ही साथ ही उनके भेजे गए अधिकतम 50 छात्र-छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा भी दी जाएगी।  
 


वहीं, सपना चौधरी के काम की बात करें तो वह रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की में नजर आ चुकी हैं। इस शो के अलावा वह 'वीरे दी वेडिंग 'और 'नानू की जानू' जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer: suman prajapati

Sapna Chaudharyawardedhonorary degreeDoctor of PhilosophyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...