बिग बॉस शो से फेमस हुई सपना चौधरी लोगों के दिलों में अलग पहचान बना चुकी हैं। हरियाणा की सिंगर और डांसर स्टार के लाखों लोग दिवाने हैं। सपना के लाखों दिवानों का दिल टूटने वाला हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही हैं कि सपना ने गुपचुप सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी खबर सोशल
16 Mar, 2020 02:43 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस शो से फेमस हुई सपना चौधरी लोगों के दिलों में अलग पहचान बना चुकी हैं। हरियाणा की सिंगर और डांसर स्टार के लाखों लोग दिवाने हैं। सपना के लाखों दिवानों का दिल टूटने वाला हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही हैं कि सपना ने गुपचुप सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर को हरियाणा का बाबू मान कहा जाता हैं। वीक एक्टर और सिंगर हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे आजकल सभी की जुबान पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं।
सपना ने एक इंटरव्यू में वीर साहू की काफी तारीफ भी की हैं। उन्होंने वीर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। सपना ने कहा वीर साफ दिल के हैं। हमारी पहली मुलाकात 2015-16 अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख कर लगा वह खडूस हैं।
इसके बाद सपना और वीर की दूसरी मुलाकात भी अवॉर्ड शो में ही हुई। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों एक दूसरे से बात नही कर पाए थे। तीसरी मुलाकात के दौरान दोनों में बात हुई। फिर उनमें ज्यादा बातें होने लगी।
फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। खबर तो यह हैं कि दोनों ने सगाई कर ली हैं पर दोनों इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।