हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सारा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
30 Nov, 2021 12:08 PMमुंबई. हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सारा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
तस्वीरों में सपना पिंक स्वेटशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, हाई बन और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद स्टाइलिश लग रही है।
सपना झील के बीचो-बीच बोट में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। डांसर बोट पर लेट कर दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में सपना का गाना 'अलट-पलट' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।