main page

CWE के रिंग में उतरीं सपना चौधरी और अर्शी खान, डांस के जलवे दिखा मचाया तहलका

Updated 20 November, 2018 03:57:56 PM

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और अर्शी खान ने मिलकर हाल ही में CWE के रिंग पर जमकर धमाल मचाया। ''द ग्रेट खली'' के CWE शो में सपना चौधरी और अर्शी खान पहुंचीं थी। कर्नाल में हुए इस प्रोग्राम में सपना-अर्शी ने कुश्ती की रिंग में अपने शानदार डांस से ऑडियंस को एंटरटेन किया।

मुंबई: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और अर्शी खान ने मिलकर हाल ही में CWE के रिंग पर जमकर धमाल मचाया। 'द ग्रेट खली' के CWE शो में सपना चौधरी और अर्शी खान पहुंचीं थी।

 

 

कर्नाल में हुए इस प्रोग्राम में सपना-अर्शी ने कुश्ती की रिंग में अपने शानदार डांस से ऑडियंस को एंटरटेन किया। सपना ने ग्रैंड एंट्री की जबकि अर्शी खान ने 'रश्के कमर' गाने पर जमकर ठुमके लगाए।


सपना चौधरी और अर्शी खान जब तक बिग बॉस-11 में रहीं उनकी दोस्ती नहीं हो सकी, और वे एक दूसरे की दुश्मन रहीं। लेकिन घर से बाहर आते ही उनकी दोस्ती परवान चढ़ गई है, और कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जा सकता है।

 

 

वैसे भी सपना चौधरी इन दिनों भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी से लेकर बॉलीवुड में एक्टिव हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

: Konika

sapna choudharyarshi khancwe wrestling

loading...