हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 फेम सपना चौधरी अब बॉलीवुड में काम करने जार ही है। इन दिनों सपना अपने मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं...
16 Sep, 2018 04:55 PMमुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 फेम सपना चौधरी अब बॉलीवुड में काम करने जार ही है। इन दिनों सपना अपने मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में सपना फिटनेस इवेंट को अटेंड करने पहुंची।
इस दौरान उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबको हैरान कर दिया। सपना रैंप वॉक पर कातिलाना अदाओं के साथ जलवे बिखेरती नजर आईं। सपना ने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस इवेंट में सपना ने व्हाइट और पर्पल कलर का लहंगा चोली पहना था जिसमें वह कहर ढाती नजर आईं।
सपना के रैंप पर उतरते ही सबके रोंगटे खड़े हो गए वहीं सपना ने भी इस इवेंट में खूब एंजॉय किया।
खिलखिलाकर हंसती सपना के इस अंदाज को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. 884 लोगों ने उनके लुक पर कमेंट भी किये हैं। उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना बॉलीवुड फिल्म ‘नानू की जानू’ और ‘वीरे दी वेङिंग’ में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में नजर आएंगी।
सपना के साथ ही टीवी के कई बडे चहरे विक्रांत आनंद, जुबैर खान और ‘कसौटी जिंदगी की’ की फेम एक्ट्रैस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशक हादी अली हैं।