बी-टाउन के गलियारों में अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई हसीना मां बनती है तो उसके बच्चे के नाम को लेकर भी चर्चा शुरु हो जाती है। फिर चाहे करीना के दोनों लाडलो तैमूर और जहांगीर का नाम हो या फिर अनुष्का की बेटी वामिका। जहां कई बार लोग स्टार्स द्वारा उनके बच्चों को लेकर रखे नाम को काफी पसंद करते हैं। वहीं कुछ स्टार्स के बच्चों के नाम उन्हें पसंद नहीं आते। हाल ही में बिग बाॅस फेम सपना चौधरी ने अपने लाडले का नाम अनाउंस किया।
05 Oct, 2021 02:05 PMमुंबई: बी-टाउन के गलियारों में अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई हसीना मां बनती है तो उसके बच्चे के नाम को लेकर भी चर्चा शुरु हो जाती है। फिर चाहे करीना के दोनों लाडलो तैमूर और जहांगीर का नाम हो या फिर अनुष्का की बेटी वामिका। जहां कई बार लोग स्टार्स द्वारा उनके बच्चों को लेकर रखे नाम को काफी पसंद करते हैं। वहीं कुछ स्टार्स के बच्चों के नाम उन्हें पसंद नहीं आते। हाल ही में बिग बाॅस फेम सपना चौधरी ने अपने लाडले का नाम अनाउंस किया।
सपना ने बेटे के पहले बर्थडे पर लाडले के नाम का खुलासा किया। हरियाणवी डांसर ने बेटे के बर्थडे पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनका लाडला कभी मिट्टी में तो कभी गाय के साथ खेलते नजर आ रहा है। वीडियो में सपना और उनके पति वीर साहू भी इस वीडियो में अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में एक कविता भी डाला गया है और इस कविता के जरिए उन्होंने अपने बेटे का नाम भी अनाउंस किया है।
इस वीडियो में बोले गए शब्द कुछ ऐसे हैं -'जब जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है।
हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है. तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम "पोरस" रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।'
वीडियो को शेयर कर सपना ने लिखा-'मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial।' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार सपना के बेटे को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। इस शो के जरिए उन्हें एक अलग पहचान और इमेज मिली थी। इस शो में उन्होंने ‘तेरी आख्यां यो काजल’ पर पहली बार परफॉर्म किया था जिसके बाद उनका ये डांस वीडियो इतना वायरल हुआ था कि सपना चौधरी रातों रात छा गई थीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसके बाद पिछले साल ही वो एक बच्चे की मां बनीं।