हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। अब सपना ने अपने अपकमिंग सॉन्ग ''गुंडी'' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
15 Feb, 2021 05:24 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। अब सपना ने अपने अपकमिंग सॉन्ग 'गुंडी' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
फर्स्ट लुक में सपना काफी धाकड़ नजर आ रही है। सपना ने हाथ में दोनाली पकड़ी हुई है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सपना ने लिखा- 'पहल्यां किसे ती कहणा नहीं, बाद मैं कुछ भी सहणा नहीं।' जिसका मतलब है, 'पहले किसी को कुछ कहना नहीं चाहिए और बाद में कुछ भी सहना नहीं चाहिए।' फैंस इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस के अलावा सपना ने इस सॉन्ग का टीजर भी शेयर किया है। जिसमें सपना ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट के पहने हाथ में बंदूक लिए चली आ रही है। सपना के माथे से खून बह रहा है और काफी गुस्से में लग रही है। टीजर शेयर कर सपना ने लिखा- लड़कियों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए।
बता दें सपना चौधरी पर हाल ही में शिकायत दर्ज हुई है और उनपर आरोप है कि उन्होंने एक पीआर कंपनी के साथ स्टेज शो और सिंगिंग के एग्रीमेंट साइन किए थे। सपना ने इस के बदले पैसों की मोटी रकम ली थी। लेकिन परफॉर्मेंस नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।