हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपने बेटे पोरस के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।
10 May, 2022 01:06 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपने बेटे पोरस के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।
तस्वीर में सपना ब्लू कफ्तान और व्हाइट जैगिंग में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सपना खेत में बेटे के साथ दिखाई दे रही है। सपना ने बेटे को गोद में उठाया हुआ है और दूध पिला रही है। दोनों मां-बेटे में लविंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणा के सिंगर और एक्टर वीर साहू से शादी रचाई थी। लेकिन कपल की शादी की खबर तब सामने आई, जब सपना चौधरी मां बन गई थीं। साल 2021 में 'हरियाणवी क्वीन' ने बेटे पोरस को जन्म दिया था।