हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
22 Aug, 2021 04:59 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में सपना व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने स्काईब्लू ब्लाउज पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से सपना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है।
तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- चालाकियाँ करनी नही आती मुझे, पर हाँ, समझ सब आता है। सपना की इन तस्वीरों ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो सपना इन दिनों क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट कर रही है। फैंस इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं।